PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : प्रखंड के भिखना गांव में लगभग एक कडोड की लागत से विशाल भव्य शिव-पार्वती मंदिर का निर्माण हो रहा है, इससे गांव सहित अन्य गांवों में काफी खुशियां व्याप्त है । इस मंदिर का निर्माण महाशिवरात्रि तक पूरा करने का श्रद्धालुओं का लक्ष्य है । निर्माण कार्य जोर-षोर से चल रहा है । इस संबंध में ग्रामीण अशोक सिंह, आजाद सिंह, सुधेंद्र सिंह आदि ने खुशियां जाहिर करते हुए बताया कि प्रायः हर गांव में शिव-पार्वतीजी का मंदिर है, उनके गांव में भी पूर्वजों ने एक शिवालय का निर्माण करवाया, परंतु वह बिना प्राण-प्रतिष्ठा का ही अधूरा रह गया था । इसलिए इसबार नये मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है । सौभाग्य की बात है कि जैसे ही शिवालय निर्माण की बात शुरू हुई, जिस जमीन पर मंदिर बनने की बात हो रही थी, वहां नाग देवता के लगातार दर्शन शुरू हो गए ।
इससे श्रद्धालुओं में और मंदिर बनाने की दृढ-इच्छा पैदा होती चली गई । गांव सहित अन्य जगह के श्रद्धालुओं द्वारा इसके निर्माण के लिए सहयोग किया जाने लगा है। इसमें दाहिनी ओर भगवान शिवजी का शिवालय, बायीं ओर मां पार्वतीजी का मंदिर बन रहा है । मां पार्वती जी के मंदिर में भगवान गणेशजी, कार्तिकेयजी सहित अन्य देवी-देवता विराजमान होंगे । जबकि सामने में बायीं ओर से ही बजरंगबली मंदिर का भी निर्माण हो रहा है । इस मंदिर को पूरी तरह इलेक्ट्रोनिक्स तरीका से सजाया जाएगा, जिसकी भव्यता दूर से ही दिखाई पडेगी तथा श्रद्धालु स्वतः इसओर आकर्षित होते चले जाएंगे । मंदिर के पीछे वाले भाग में कुआं, स्नान करने की व्यवस्था सहित अन्य मंदिर से संबंधित निर्माण किये जाएंगे । उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि जिनसे जो भी सहयोग बनता है, वे सहयोग जरूर करें, ताकि मंदिर निर्माण समय से पूरा हो सके ।



