PURNIA NEWS, विमल किशोर : अमौर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख असमेरून ने की। जिसका नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी राजाराम पंडित ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित विधायक अख्तरुल इमान मौजूद थे। वहीं बैठक में सदन की मर्यादा का घोर उल्लंघन पाया गया। सदन में महिला जनप्रतिनिधियों के स्थान पर उनके पति व रिश्तेदार विराजमान थे। साथ ही साथ जनप्रतिनिधियों के अलावा अन्य लोग भी सदन में उपस्थित थे। बैठक शुरू होने से पहले प्रमुख ,बीडीओ एवं सीओ ने नवनिर्वाचित विधायक अख्तरुल ईमान का गुलदस्ता देकर उसका स्वगत और अभिनंदन किया। सदन शुरू होते ही पिछला बैठक में लिए गए प्रस्ताव का समीक्षा किया गया।साथ ही विष्णुपुर पंचायत के समिति सदस्य मो करीम ने कहा कि बिजली विभाग में मीटर लेने के लिए बिजली विभाग के लाइन मेन पशुपति के द्वारा मेरे पास से 6 हजार रुपए लिया ।उसके बाद मीटर दिया है।जिसके बाद सदन के द्वारा प्रस्ताव लिया गया कि बिजली जेई अमौर विशाल कुमार के द्वारा जनप्रतिनिधियों और आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे,न ही जल्दी किसी जनप्रतिधियों का फोन रिसीव कर रहे हैं।इसके लिए इसे अमौर से हटाया जाए। साथ ही सदन में सभी जनप्रतिनिधियों ने एक साथ कहा कि किसी भी पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र सही से नहीं चल रहा है न ही बच्चे आते हैं । और स्थिति काफी खराब है।साथ ही कहा कि महिला प्रवेक्षिका के द्वारा सभी केंद्रों से पच्चीस सौ रुपए प्रत्येक महीना लेते हैं।
वहीं धुरपैली पंचायत के मुखिया निशात ने कहा कि मेरे पंचायत में सभी आंगनबाड़ी केंदों का हाल बेहाल , कई बार कहने के बाद भी अबतक न ही कोई जांच के लिए गए न ही कोई सुधार हुआ है।इसको लेकर सदन के माध्यम से बाल विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के भीतर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में सुधार करने का निर्देश दिया गया है।उसके बाद भवानीपुर के पंचायत समिति सदस्य मो शहीद ने बताया कि न्यू इंट्री के लिए राजस्व कर्मचारी सुशांत कुमार के द्वारा दस से पंद्रह हजार रुपए हमसे मांगा है।इसको लेकर सदन के माध्यम से इसका जांच कर करवाई करने की बात कही। इसके बाद बीडीओ राजा राम पंडित ने कहा कि प्रखंड स्तर के सभी विभाग के पदाधिकारी के साथ विभिन्न योजनाओं पर चर्चा किया गया।साथ ही पंचायत जनप्रतिनिधियों के द्वारा शिक्षा, राजस्व, मनरेगा, आईसीडीएस, बिजली सहित अन्य विभाग के समस्या को रखा गया है ।और संभव है प्रखंड स्तर पर उसका निष्पादन किया जाएगा। साथ ही पंचायत में पंद्रहवीं और छठी योजना के तहत लिया गया है।और पंचायत समिति की बैठक में महिला और पुरुष जनप्रतिनिधि ही भाग लिए हैं।बाकी जो बैठे थे उसका कोई बात रिकॉर्ड नहीं किया गया है और न ही कुछ लिखा गया है।मौके पर पंचायत के मुखिया ,समिति सदस्य, सभी विभाग के अधिकारियों मौजूद थे।



