PURNEA NEWS : शिशवा में सत्संग के मौके पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, संतों के प्रवचन से बहा आस्था का बयार

PURNEA NEWS :  भवानीपुर नगर पंचायत अंतर्गत शिशवा गांव में आयोजित संतमत सत्संग के पावन मौके पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा । सत्संग के मौके पर हरिद्वार, नेपाल, कुप्पाघाट आदि जगहों से पधारे प्रकांड संतों की वाणी से समूचे भवानीपुर नगर पंचायत में आस्था की बयार बह रही है । संतमत सत्संग आयोजन से पूर्व सभी संतो की मौजूदगी में महर्षि दलबहादुर बाबा की स्मृति में भक्तों के द्वारा शिशवा में निर्मित सत्संग मंदिर का विधिवत उद्घाटन किया गया ।

सत्संग मंदिर उद्घाटन के उपरांत आयोजित सत्संग में में हरिद्वार से पधारे स्वामी सत्यानंद जी महाराज, सैदाबाद से पधारे स्वामी नारायण बाबा, सुंगकोटी नेपाल से पधारे स्वामी रामानंद बाबा, स्वामी जवाहर बाबा, स्वामी बीरेंद्र बाबा आदि संत महात्माओं के द्वारा श्रद्धालुओं को प्रवचन दिया गया । सत्संग सुनने पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं को प्रवचन देते हुए हरिद्वार से पधारे अंतरराष्ट्रीय संत स्वामी सत्यानंद जी महाराज ने कहा कि सत्संग के बगैर मानव तन का कल्याण कतई संभव नहीं है और सत्संग से जुड़ने के लिए मनुष्य में आत्मबल होना चाहिये । स्वामी श्री महाराज ने कहा कि ज्यों ही मनुष्य आध्यत्म से जुड़ता है उसका आत्मबल बढ़ जाता है । उन्होंने सत्संग की महिमा पर बल देते हुए कहा कि सत्संग के बगैर मानव जीवन की सफलता की कामना भी नहीं कि जा सकती है । सत्संग के बगैर मनुष्य का जीवन पशुवत बना हुआ है ।
इसके उपरांत अन्य साधु महात्माओं के द्वारा श्रद्धालुओं को प्रवचन दिया गया । आयोजन स्थल पर भक्तों के द्वारा ना सिर्फ भव्य व आकर्षक पंडाल बनाया गया था , बल्कि भवानीपुर प्रखंड मुख्यालय से लेकर आयोजन स्थल तक दर्जनों भव्य तोरण द्वार भी बनवाये गये थे । आयोजक भक्तों के द्वारा सैकड़ों श्रद्धालुओ के लिए भंडारा का व्यवस्था भी किया गया था । आयोजन को सफल बनाने में सत्संग मंदिर भवानीपुर के संजय बाबा, दिलीप बाबा का सराहनीय सहयोग बना रहा ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon