पूर्णिया, आनंद यादुका: भवानीपुर नगर पंचायत के मुख्य बाजार में प्रभु श्री खाटूश्याम फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। किये गए आयोजन के दौरान जहाँ समूचा भवानीपुर बाजार भक्तिमय बना रहा। वहीं जय श्रीश्याम के गगनभेदी नारों से समूचा शहर गुंजायमान बना रहा। अहले सुबह आयोजन स्थल पर भव्य रूप से प्रभु श्रीश्याम के जोत जलाने एवं वैदीक मंत्रोचार के साथ आरम्भ हुए कार्यक्रम के दौरान समूचे क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु इसमें हिस्सा लेने पहुंचे हुए थे।
इस विशाल निशान यात्रा में भवानीपुर के अलावे धमदाहा, बिरौली एवं मधेपुरा जिले से सैकड़ो श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। अखंड ज्योति एवं भगवान श्रीश्याम के छप्पन भोग के दौरान नजारा बेहद भक्तिमय बना रहा। श्रीश्याम फाल्गुन महोत्सव के नौवें बार्षिक आयोजन के दौरान मौके पर पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने श्याम पाठ से लाभ उठाने का काम किया। अहले सुबह जहाँ हजारों श्रधालुओं के द्वारा प्रभु श्री खाटू श्याम का भव्य निशान यात्रा निकाला गया।
निकाले गए निशान यात्रा में समूचे बाजार के हजारों नर-नारियों ने श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान बाजार के सभी गली मोहल्लों में भगवा ध्वज के साथ लोग प्रभु श्रीश्याम के नारे लगाते हुए हिस्सा लिया। प्रभु श्रीखाटू श्याम के निकाले गए निशान यात्रा के दौरान समूचे नगर पंचायत का माहौल भक्तिमय बना रहा।



