पूर्णिया में जदयू का कार्यकर्ता सम्मान समारोह, मंत्री लेशी सिंह बोलीं— कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत

पूर्णिया: पूर्णिया के कला भवन में जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मान व आभार समारोह सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम में बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह ने की, जबकि रूपोली विधायक कालाधर प्रसाद मंडल की मौजूदगी में दीप प्रज्वलन कर आयोजन की शुरुआत हुई।

इस मौके पर मंत्री लेशी सिंह ने संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके प्रति आभार जताया। अपने संबोधन में मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण, संघर्ष और विश्वास ही जदयू की सबसे बड़ी पूंजी है, क्योंकि कार्यकर्ता केवल पार्टी का हिस्सा नहीं बल्कि उसकी आत्मा और रीढ़ होते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका निर्णायक है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सबा जफर, बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार बादल, जिला संगठन प्रभारी सुनील कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बब्बू, महानगर अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रदेश, जिला, प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon