सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना के 100 वर्ष पूरा होने के उपरांत स्वयंसेवकों द्वारा घर-घर जाकर व्यापक गृह संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत गुरुवार को नया बाजार,सराही एवं शंकर चौक ,महावीर चौक सहित अन्य बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन और सेवा के 100 वर्ष पूरा होने के उपरांत समर्थ भारत बनाने के लिए स्वयंसेवक घर-घर जाकर पत्रक एवं पुस्तिका का वितरण किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख डा मुरारी कुमार ने बताया कि 1925 के विजयदशमी से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं।संघ आज विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन बन गया है इसीलिए स्वाभाविक रूप से संघ को जानने की उत्सुकता समाज में काफी बढ़ी है।
संघ की स्थापना ऐसे समय में हुई जब हमारा देश स्वाधीनता के लिए संघर्ष कर रहा था। किंतु हिंदू समाज असंगठित होकर विदेशी आक्रांताओं से त्रस्त थे। ऐसे में वे स्वाधीनता आंदोलन के सभी प्रयासों में सक्रिय रहे। उनका मानना था कि समाज की सभी समस्याओं का स्थाई समाधान केवल हिंदू समाज की संगठित होने से ही होगा। इस भगीरथ और महत्वपूर्ण कार्य हेतु वैसे ही गुणवान कार्यकर्ता आवश्यक थे। ऐसे कार्यकर्ता निर्माण के लिए डॉक्टर हेडगेवार ने एक सरल किंतु अत्यंत परिणाम कारक दैनंदिन शाखा पद्धति संघ में विकसित की जो विगत एक सौ वर्षो से अनवरत अथक परिश्रम से चल रहा है। भारती मंडन प्रभात शाखा के शाखा पालक हरिशेखर मिश्रा ने कहा कि संघ व्यक्ति निर्माण की कार्य पद्धति को संघ कार्य का विस्तार माना है। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक सेवा कार्य चलाकर किसानों को प्रशिक्षण प्रबोधन प्रोत्साहन देने की दृष्टि से गौ सेवा संवर्धन, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कार और स्वावलंबन की विषयों पर सेवा कार्य और गतिविधियां चला रहे हैं।
इस मौके पर नगर कार्यवाह श्रवण कुमार एवं शाखा कार्यवाह अविनाश कुमार ने बताया कि संघ के 100 वर्ष पूरे होने की उपलक्ष्य में सशक्त और स्वस्थ भारत निर्माण हेतु समाज में पांच प्रकार के परिवर्तन कार्य किये जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन,गौ आधारित जीवन, नागरिक कर्तव्य बोध जैसे प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। इस शताब्दी वर्षों में संपूर्ण समाज को संगठित कर देश के सामने आने वाले सभी समस्याओं और चुनौतियों का समाधान करना एवं समाज में स्थाई परिवर्तन लाने हेतु संघ कार्य का अगला चरण है। इस अवसर पर बस्ती प्रमुख शंकर कुमार,अभिनव कुमार, रंजीत दास, नवीन मिश्रा, गणेश कुमार,सुभाष अग्रवाल, रमाशंकर कुमार, गौरव कुमार, सुमित कुमार,अभिषेक कुमार,मनोज कुमार,परमेश्वर कुमार,बंटी कुमार सहित अन्य शामिल रहे।



