सहरसा परिसदन में विषहरा महोत्सव संबंधित बैठक आयोजित

सहरसा, अजय कुमार: सांसद श्री दिनेश चंद्र यादव की अध्यक्षता में आहूत की गई। सम्यक विचारोपरांत निर्णय हुआ कि महोत्सव 2 दिवसीय होगा, महोत्सव की तिथि 25/26 फरवरी रखी गयी है। महोत्सव में दोनों दिन नामचीन गायक/ गायिकाओं के अतिरिक्त स्थानीय कलाकार मुख्य कार्यक्रम से पहले दोपहर में प्रस्तुति देंगे।

झांकी तथा लोकगाथा गायन पर भी विचार विमर्श किया गया। विषहरा महोत्सव पर एक फोल्डर भी प्रकाशित होगा जिसका दायित्व नवीन निशांत एवं मुक्तेश्वर सिंह को दिया गया।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी श्रीयांश तिवारी,जिला कला संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा कुमारी, मुक्तेश्वर सिंह, नवीन निशांत, जेडीयू नेता घनश्याम चौधरी, जवाहर यादव,राजेंद्र कुमार उर्फ डब्लू, अमित सोनी, अरबिंद मरर, शैलेंद्र शेखर, अमरेंद्र यादव, अभिषेक रिकी उर्फ़ बाबू उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon