सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS जिला कांग्रेस कार्यालय में एक सितम्बर को पटना में प्रस्तावित जननायक राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी और महागठबंधन के घटक दलों के नेतागणों का वोट अधिकार यात्रा को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए वरीय नेता डॉ तारा नंद सादा, अखिल भारतीय कांग्रेस के पर्यवेक्षक मनोज गौतम की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक आयोजित हुई। वरीय नेता डॉ तारा नंद सादा ने पटना के रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए महागठबंधन के तरफ से दस हज़ार और कांग्रेस की ओर से दो हज़ार कार्यकर्त्ता भाग लेने की तैयारी है।
इस वास्ते दिनांक 31 अगस्त को ही सहरसा से लगभग 25 बस की व्यवस्था किया गया जो रैली में जाने वाले को लाने और लें आना की जायेगी। डॉ सादा ने कहा है कि मोदीजी की सरकार की नींव हिल गईं है। साथ हो चुनाव आयोग को भी एहसास हो गया है कि मताधिकार और लोकतंत्र की हत्या नहीं कर सकते हैं। जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि जिला कांग्रेस रैली को ऐतिहासिक और सफल करने के लिए कमर कस लिया है और गाड़ी से लेकर पटना में रहने और खाने आदि का पूरा इंतजाम कर लिया गया है।
आज के बैठक में प्रदेश प्रतिनिधि मो नईम उद्दीन, वरीय उपाध्यक्ष कुमार हीरा प्रभाकर, इंटक अध्यक्ष सत्य नारायण चौपाल, प्रेम लाल सादा, श्री मति इला पासवान, बीरेंद्र पासवान, शम्भू सादा, पंकज कुमार सिंह, राम कुमार पासवान, भरत नारायण झा बैध नाथ झा, सेवा दल के अनिल कुमार मिस्त्री, प्रदेश युवा महासचिव मृणाल कामेश, वरीय युवा नेता मनीष कुमार, एनएसयूआई के नितीश कुमार, बलभद्र झा, धीरज कुमार, शुभम सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।



