आकांक्षी जिला एवं प्रखंड कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा, महानंदा सभागार में हुई बैठक

पूर्णिया: नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की अद्यतन कार्य प्रगति और उपलब्धियों की समीक्षा को लेकर मंगलवार को महानंदा सभागार, पूर्णिया में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता बलदेव पुरुषार्थ, संयुक्त सचिव, आर्थिक कार्य विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार ने की, जबकि जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। समीक्षा बैठक के दौरान संयुक्त सचिव द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि, कौशल विकास और आधारभूत संरचना से जुड़े सभी प्रमुख सूचकांकों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई, जिसमें प्रगति संतोषजनक पाई गई।

समीक्षा के पश्चात सूचकांकों में और सुधार तथा कार्यों में तेजी लाने को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक में उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार, सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon