सीएचसी सौर बाजार में स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान का एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन

सहरसा, अजय कुमार: स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान अंतर्गत एक दिवसीय विशेष शिविर सीएचसी सौर बाजार में आयोजित किया गया। अभियान का उदघाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी, चेयरमैन तथा इंचार्ज प्रभारी डाक्टर सुशील कुमार द्वारा फीता काट कर किया गया। शिविर में 300 महिलाओ की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवाइयां प्रदान की गई। मौके पर जिला मुख्यालय से आये चिकित्सक दल में कैंसर विशेषज्ञ डॉ प्रगति मिश्रा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मोनिका सिंह, शिशु रोग दुर्योधन गिरी, जेनरल फिजिशियन डॉक्टर ऋतिक शर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ मयंक सक्सेना मौजूद रहे।

शिविर के सफल संचालन में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक मोहम्मद महबूब आलम, बीसीएम प्रमोद कुमार, बी एम एंड ई रश्मि कुमारी, प्रखंड लेखा प्रबंधक मुकेश रंजन एवं सभी डेटा ऑपरेटर, जीएनएम निधि कुमारी, एएनएम ममता कुमारी, जयंती कुमारी, आशा फेसिलेटर एवं आशा कार्यकर्ता तथा अन्य स्वास्थ कर्मी अजय कुमार यादव, रणजीत आदि मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon