बाल संरक्षण प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

सहरसा,अजय कुमार : जिले के सभी बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारियों एवं सभी हितधारकों के लिए बाल संरक्षण के विभिन्न मुद्दों यथा, दत्तक ग्रहण एवं अन्य सहित किशोर न्याय बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम, बिहार किशोर बालकों की देखरेख एवं संरक्षण नियमावली एवं पॉक्सो के प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन प्रेक्षा गृह में जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा शनिवार को आयोजित किया गया। उक्त कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों को किशोरों से संबंधित कानूनों एवं नियमों की जानकारी समाज कल्याण निदेशालय, बिहार, पटना से आए प्रशिक्षक अजय कुमार, वरीय परामर्शी द्वारा दिया गया।

कार्यशाला का उदघाटन उप विकास आयुक्त, प्रधान दंडाधिकारी, किशोर न्याय परिषद, पुलिस उपाधीक्षक एवं सहायक निदेशक बाल संरक्षण के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर सभी बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सभी सदस्य, किशोर न्याय परिषद के सदस्य, चाइल्ड हेल्पलाइन के सभी कर्मी, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के सभी कर्मी, सुरक्षित स्थान के सभी कर्मी सहित जिला बाल संरक्षण इकाई के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon