PURNIA NEWS, अभय कुमार सिंह : टीकापट्टी गांव के एक आइसक्रीम बेचने वाले बुजुर्ग की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि चांदपुर गांव से आइसक्रीम बेचकर लौट रहे टीकापट्टी गांव के छठु मसलदार उम्र लगभग 60 वर्ष आइसक्रीम बेचकर अपने घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कला लदी पिकअप वाहन ने उनकी साइकिल में सामने से टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
इस घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया . मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुटी हुई है तथा शव को अंत्यपरीक्षण में भेज दिया है। इधर स्वजनों में चीत्कार मचा हुआ है ।


