अमौर में अज्ञात वाहन की टक्कर से पुरोहित की मौत, परिवार में मचा कोहराम

PURNIA NEWS, विमल किशोर : अमौर थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-99 पर पलसा चौक के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में नितेंद्र पंचायत निवासी उमाकांत झा उर्फ खरदूषण झा (45) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के सामने अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में अमौर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अमौर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेजा और परिजनों को सूचित किया।

हादसे की खबर से पूरे अमौर प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं मृतक का छोटा पुत्र पिता की मौत की सूचना सुनकर बेहोश हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। पुरोहिती कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले उमाकांत झा अपने पीछे दो पुत्री और एक पुत्र को छोड़ गए हैं, जिससे परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। गांव में लोग उनके घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon