PURNIA NEWS, विमल किशोर : अमौर प्रखंड सभागार में बुधवार को धूमधाम के साथ 76वें भारतीय संविधान दिवस मनाया गया और छात्र छात्राओं के बीच क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रभारी पदाधिकारी जिला समान्य शाखा पूर्णिया के निर्देश पर तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी राजा राम पंडित : व आरओ कृष्ण मोहन राय के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस क्वीज प्रतियोगा मे क्षेत्र के 11 सरकारी व गैरसरकारी विद्यालयों के 44 छात्र छात्राओं की टीम ने प्रतिभागी के रूप में भाग लिया । समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अफसर नदवी भी उपस्थित थे । समारोह में संविधान दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बीडीओ राजा राम पंडित ने कहा कि 26 नवंबर 1949 भारतीय संविधान को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया था। इसी वजह से इस दिन को संविधान दिवस घोषित किया गया। भारतीय संविधान दिवस की विधिवत शपथग्रहण कराया तत्पश्चात क्वीज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । क्वीज प्रतियेगिता में क्षेत्र के 11 विद्यालयों के 2 छात्र ,2 छात्राओ की टीम ने प्रतिभागी के रूप में भाग लिया । टीम का नामकरण प्रमुख नदियों के नाम पर किया गया था जैसै महानंदा टीम, कोशी टीम, कमला टीम, घंढक टीम, गंगा टीम, सरस्वती टीम, पड़वान टीम, बकरा टीम, कनकैयी टीम, यमुना टीम, पुनपुन टीम बनाया गया और बढ़चढ़ कर लिया भाग।
संविधान दिवस, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, निर्वाचन, नीति निर्देश पत्र से सम्बंधित सवाल किया गया जिसका जबाब टीम के तेज तर्रार छात्र छत्राओं ने दिया । प्रश्नोत्तरी में उच्च विद्यालय अमौर के टीम ने प्रथम स्थान, सेंट जेवियर्स स्कूल सिरोटोल हलालपूर के टीम ने द्वितीय स्थान एवं व मध्य विद्यालय बेलगच्छी के टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिसे निर्णायक मंडल द्वारा विजेता घोषित किया गया और विजेता शील्ड व प्रशस्ती पत्र से समानित किया । इसके अलावे प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य सभी प्रतिभागी छात्र छात्राओं को मेडल व प्रशस्ती पत्र देकर बीडीओ ने हौसला आफजाही करते हुए सम्मानित किया । समारोह व प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय शिक्षक मो एहसान, धीरज कुमार, निर्देश कुमार, अरसद अमान, मो अंजुम, सुमन राज, परेश पंजन विश्वास, नाजीश सगुफ्ता जयंत राय, ओनी कुमारी, तरन्नुम आफरीन, विनय कुमार, दीपक कुमार आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।



