फारबिसगंज के निजी अस्पताल में धावा दल और चिकित्सक की झड़प, जिला प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच समिति बनाई

अररिया, प्रिंस कुमार: अररिया जिले के फारबिसगंज में गुरुवार को एक निजी अस्पताल में धावा दल और स्थानीय चिकित्सक के बीच हुई हिंसक झड़प को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। विवाद के दौरान धावा दल के प्रभारी डॉ. रामबाबू और अस्पताल के डॉ. दीपक कुमार के बीच तीखी नोंकझोंक मारपीट और बंधक बनाने तक पहुंच गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें कथित रूप से धावा दल के प्रभारी द्वारा चिकित्सक पर तमाचा जड़ने का दृश्य भी देखा गया।

मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जिला प्रशासन ने राजमोहन झा, वरीय अपर समाहर्ता के नेतृत्व में पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया है, जिसमें सिविल सर्जन अररिया, फारबिसगंज के प्रभारी अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। जांच टीम को निर्देश दिया गया है कि वे घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करें और तीन दिनों के भीतर अपना प्रतिवेदन कार्यालय को सौंपें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले पक्षों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना के बाद स्थानीय चिकित्सकीय समुदाय में भारी रोष व्याप्त है और मामले की कानूनी और प्रशासनिक जांच जारी है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon