पूर्णिया में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में राजस्व और भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक

PURNIA NEWS : पूर्णिया के महानंदा सभागार में गुरुवार को माननीय उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उपसमाहर्ता, अंचलाधिकारी और संबंधित अधिकारी शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री ने नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत और अंचलवार सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे संतोषजनक बताया। उन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन दाखिल-खारिज, ई-मापी और परिमार्जन के लंबित मामलों को 14 जनवरी 2026 तक पूर्ण निष्पादन करने के निर्देश दिए। नगर निगम पूर्णिया में स्मार्ट वॉटर ड्रेनेज सिस्टम, सफाई, रोशनी और अन्य विकास कार्यों को निर्धारित एसओपी के अनुसार पूरा करने का निर्देश दिया गया।

खनन विभाग को अवैध खनन, ओवरलोडिंग और जमीन माफियाओं पर कड़ी नजर रखने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, अनुसूचित जाति-जनजाति और भूमिहीन परिवारों को वास हेतु जमीन उपलब्ध कराने और संबंधित आवेदनों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए गए। जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने उपमुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि सभी निर्देश समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण रूप से पूरे किए जाएंगे और उन्हें अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। बैठक में प्रधान सचिव सीके अनिल, सचिव गोपाल मीणा, आयुक्त राजेश कुमार, विभागीय उपनिदेशक मोना झा, सहायक निदेशक सुधांशु और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon