PURNIA NEWS : श्रीनगर प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को प्रखंड के सभी विभागों के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड प्रमुख के साथ एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों की जमीनी स्थिति, लंबित योजनाओं और प्रशासनिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आम लोगों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
इस मौके पर स्पष्ट किया गया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं को गति देने और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


