पूर्णिया : जिला पदाधिकारी, पूर्णिया अंशुल कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग तथा जिले के निजी विद्यालयों के साथ मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की शिक्षा व्यवस्था की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा पठन-पाठन को गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी निजी विद्यालय अभिभावकों से प्रतिवर्ष पुनः नामांकन/प्रवेश शुल्क (Re-admission Fee) नहीं लेगा। साथ ही शिक्षा का अधिकार (RTE) के अंतर्गत आने वाले बच्चों के नामांकन में किसी प्रकार का विलंब नहीं किया जाएगा और विद्यालयों को नामांकन प्रक्रिया बिना विलंब पूर्ण करने को कहा गया। सभी निजी विद्यालयों को अपनी कुल प्रवेश क्षमता (Intake Capacity) का स्पष्ट विवरण उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया, ताकि उसी अनुपात में RTE के तहत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित किया जा सके। इसके अतिरिक्त विद्यालयों को अपनी शुल्क संरचना पूर्णतः पारदर्शी रखने तथा अभिभावकों को इसकी पूर्व जानकारी देने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने यह भी हिदायत दी कि कोई भी विद्यालय अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से ही पुस्तकें या विद्यालय वर्दी (स्कूल ड्रेस) खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेगा और न ही किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न करेगा।
Recent Posts

पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग

विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण

लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा

पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश








