कटिहार में सड़क हादसा बना काल, श्रीपुर के 19 वर्षीय युवक की मौत से गांव में मातम

पूर्णिया, आनंद यादुका: कटिहार जिले में हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पूर्णिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुर मिलिक पंचायत के पहलटोला निवासी 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान सुमित कुमार के रूप में हुई है, जो छतिष मंडल का पुत्र था और डिलीवरी बॉय के रूप में काम कर परिवार का सहारा बना हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार सुमित अपनी बाइक से गेड़ाबाड़ी जा रहा था, तभी फलका थाना क्षेत्र के निसुन्दरा पुल के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी फलका ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हालांकि परिजन उसे घर ले आए, लेकिन कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। युवक की असामयिक मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं, वहीं ग्रामीणों ने भी घटना पर दुख जताया है। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon