सहरसा,अजय कुमार : शहर के नया बाजार न्यू कॉलोनी स्थित श्रीराम सेकेंडरी आवासीय विद्यालय में के प्रांगण में बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु अभिभावकों व शिक्षको के साथ रविवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु किये जा रहे कार्यों को अभिभावकों के साथ विचार साझा किया गया।इसके साथ ही अंग्रेजी नववर्ष के आगमन व वर्तमान वर्ष की विदाई को यादगार बनाने हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुई।जिसमे बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।संगोष्ठी के दौरान अभिभावकों द्वारा उचित और बहुमूल्य सुझाव और सलाह को क्रियान्वित करने का उन्हें आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि अभिभावक के मार्गदर्शन में बच्चों को बेहतर शिक्षा और संस्कार दिया जा रहा है।निदेशक शिवम कुमार एवं प्राचार्य लिपिका कुमारी ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों ने एक संक्षिप्त संस्कृति कार्यक्रम का प्रस्तुति की।
जिसमें मुख्य रूप से सामा चकेवा स्वागत नृत्य मिथिला की संस्कृति पर्व त्योहार से संबंधित प्रस्तुति नृत्य संगीत के रूप में अभिभावकों की उपस्थिति में किया गया।जिसकी काफी सराहना की गई। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागी प्रज्ञा,रिचा,तस्मीन,तापसी, शिवांगी,सोनाक्षी, सिमरन,आराध्या, अंबिका, दृष्टि, परी,प्रकृति, गीतांजलि, कृतिका, राशि, मधु एवं उन्नति कुमारी के द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। निदेशक श्री कुमार ने बताया कि बच्चों द्वारा समाज में फैल रहे नशा एवं अपसंस्कृति से बचने को लेकर नाटक के माध्यम से कई आवश्यक कार्यक्रम प्रस्तुत की।उन्होंने कहा कि यह विद्यालय विगत 18 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान दे रहा है। इस विद्यालय के माध्यम से बच्चों में कला साहित्य विज्ञान एवं नैतिक शिक्षा योगय शिक्षकों द्वारा दी जाती है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में मानसिक उन्नति होती है वही अपने प्रस्तुति के माध्यम से समाज को जागरुक करते हैं।



