Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव को लेकर कुल 10 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पर्चा

सहरसा, अजय कुमार: Bihar Election 2025 जिला प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा नामांकन कार्य चलाया जा रहा है।समाहरणालय स्थित एसडीओ कार्यालय में सहरसा, डीसीएलआर कार्यालय में सोनवर्षा तथा एडीएम कार्यालय में महिषी विधान सभा चुनाव को लेकर नाम निर्देशन कक्ष बनाया गया है। वही सुरक्षा को लेकर डी एरिया में मोटरसाइकिल एवं अन्य वाहन का परिचालन बाधित किया है। जिसके कारण विभिन्न जगह पर बैरियर बना कर चेक पोस्ट बनाया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन में मात्र एक दिन शेष बचे है। अंतिम दिन कौन और कितने प्रत्याशी अपना नामांकन कर पायेगें। जबकि शुक्रवार को नामांकन का अंतिम तिथि निर्धारित है। वही अब तक महागठबंधन के द्वारा प्रत्याशी के नाम के घोषणा अब तक नहीं किया गया है जिसके कारण महागठबंधन के दलों द्वारा किसी भी प्रत्याशी ने अब तक नामांकन नहीं किया है।

वही एनडीए गठबंधन के रूप में सहरसा से भारतीय जनता पार्टी, महिषी विधानसभा एवं सोनबरसा विधानसभा क्षेत्र से जदयू एवं सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट से लोजपा को प्रत्याशी बनाया गया है। जिसके कारण एनडीए की स्थिति स्पष्ट है। नामांकन के क्रम में गुरुवार को विभिन्न प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया दाखिल किया। जिसमें विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर आलोक रंजन, जन सुराज के किशोर कुमार मुन्ना,निर्दलीय उम्मीदवार सौर बाजार निवासी गुड्डी देवी पति देवानंद यादव, महिषी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तिरो शर्मा, महारुद्र झा, रमाशंकर सिंह सोनबरसा से राजेश राम, सत्येन्द्र कुमार एवं शमीम अख्तर ने महिषी विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पर्चा भरा।

Bihar Election 2025

वही निर्दलीय उम्मीदवार रमेश साह ने दुसरा सेट नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर प्रत्याशियों के साथ आये समर्थक को अंदर जाने से रोका गया। उम्मीदवार के साथ केवल प्रस्तावक को जाने की अनुमति है। नामांकन भरने के बाद बाहर निकलने पर समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। वही प्रत्याशियों ने भी अपनी अपनी जीत का दावा करते नजर आयें। ज्ञात हो कि जिले के चारो विधान सभा क्षेत्र में 6 नवम्बर को मतदान होगा जबकि मतगणना 14 नवम्बर को होगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon