‘हर घर तिरंगा’ थीम पर पटना में दो दिवसीय राखी कार्यशाला शुरू, बच्चों में देशभक्ति और रचनात्मकता का संगम

पटना: कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार और बिहार ललित कला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ थीम पर आधारित दो दिवसीय राखी प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत मंगलवार को पटना स्थित ललित कला अकादमी में हुई। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय नृत्य कला मंदिर की प्रशासी पदाधिकारी सुश्री कहकशाँ ने किया। उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राखी सिर्फ भाई-बहन का त्योहार नहीं, बल्कि एक पवित्र रक्षा सूत्र है, जिसे अब राष्ट्र के नाम समर्पित करने का समय है।

Bihar News

कार्यशाला में पटना के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के 50 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं, जिन्हें वरिष्ठ कलाकार आभा सिन्हा और श्रीमती मृदुला द्वारा राखी निर्माण की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। पारंपरिक राखियों के साथ-साथ बच्चों को इसमें देशप्रेम, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश भी रचनात्मक रूप से व्यक्त करना सिखाया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मकता और देशभक्ति की भावना को एक साथ प्रोत्साहित करना है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon