पूर्णिया, विमाल किशोर: Purnia News अमौर थाना क्षेत्र के पोठिया गांव में 6 दिसंबर की रात चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला छपरैली का शेखर विश्वास रविवार को ग्रामीणों ने ही रंगे हाथों धर दबोचा। सुमन शर्मा और जीत कुमार के सिरहाने से दो मोबाइल, विजय चौधरी के घर से कीपैड मोबाइल और जेब से 11 हजार रुपये पार करने के बाद शेखर भागने की फिराक में था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे लड्डू शर्मा के घर से पकड़ लिया। तलाशी में विजय का मोबाइल और 2000 रुपये बरामद हुए। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने तुरंत कार्रवाई कर शेखर को जेल भेज दिया और बाकी बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की फुर्ती से पूरे इलाके में चोरों के हौसले पस्त हो गए।
TAGGED:PURNIA NEWS



