25 हजार का ईनामी वांछित फरार कुख्यात अपराधकर्मी अभिषेक कुमार गिरफ्तार

सहरसा, अजय कुमार: एसपी हिमांशु के नेतृत्व में जिला पुलिस टीम लगातार बेहतर कार्य कर रही है। जिससे जिला में डकैती लूटपाट जैसे अपराध का ग्राफ नीचे गिरा है। वहीं नामी व कुख्यात अपराधियों की भी लगातार गिरफ्तारी होती रही है। साथ ही अपराधिक घटना के बाद उनके त्वरित निष्पादन और गिरफ्तार अपराधियों को स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाने की प्रक्रिया में भी सहरसा जिला पुलिस टीम बीते साल काफी बेहतर प्रदर्शन किया था।

इसी कड़ी मे पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुरे जिले में कुख्यात एवं फरार,वांछित,इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के 25 हजार का इनामी एवं सदर थाना मे आर्म्स एक्ट एवं बिहरा थाना कांड के वांछित अभियुक्त अभिषेक कुमार, पिता संतोष शर्मा उर्फ मनोज शर्मा, भेलवा को डीआईयू टीम एवं सदर थाना टीम द्वारा छापेमारी कर भेलवा वार्ड नं0-07, बागीचा से गिरफ्तार किया गया है। इनके द्वारा अपराधिक घटनाओं का अंजाम देकर अवैध नशीली मादक पदार्थो की तस्करी कर अवैध अकुत संपति अर्जित की गई है।

इनके विरूद्ध बीएमएसएस की धारा 107 के तहत संपत्ति जप्ती का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। उन्होने बताया की अभिषेक कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है। जिसके उपर सदर थाना में पांच एवं बिहरा थाना में एक कांड लंबित है। टीम में सदर थानाध्यक्ष पु नि सुबोध कुमार, जिला असूचना ईकाई से पुअनि आलामगीर अंसारी, पुअनि आकाश आनंद, मुकेश यादव सहित अन्य शामिल रहे। मौके पर हेड क्वार्टर डीएसपी, सदर एसडीपीओ एवं साइबर डीएसपी सहित पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य पुलिस बल मौजूद थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon