नामांकन में अवैध वसूली को लेकर अभाविप का विरोध प्रदर्शन, विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिया 15 दिन में समाधान का आश्वासन

पूर्णिया: पूर्णिया विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज द्वारा स्नातक सत्र 2025-29 के नामांकन में ₹300 अतिरिक्त शुल्क वसूली के खिलाफ एक दिवसीय धरना व जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले 30 जुलाई को भी अभाविप ने इसी मुद्दे पर प्रदर्शन किया था, जिसमें विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोषियों पर कार्रवाई और छात्रों को अतिरिक्त राशि लौटाने का लिखित आश्वासन दिया था। लेकिन कोई ठोस कदम न उठाए जाने से नाराज़ होकर अभाविप ने दोबारा आंदोलन किया।

मौके पर प्रांत सहमंत्री विनय सिंह ने कहा कि कई बार ज्ञापन देने और आग्रह के बावजूद प्रशासन टालमटोल कर रहा है। विभाग संयोजक नीतीश निक्कू और अमित मंडल ने भी प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाए और कहा कि छात्रहितों के साथ समझौता नहीं होने दिया जाएगा। विरोध के दबाव में विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंततः लिखित में 15 दिनों के भीतर जांच कर अतिरिक्त वसूली गई राशि को लौटाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया गया। प्रदर्शन में पूर्णिया और किशनगंज जिले के सैकड़ों अभाविप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon