PURNIA NEWS : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) पूर्णिया पूर्व जिला ने आगामी 3, 4 और 5 जनवरी 2026 को गोपालगंज में आयोजित होने वाले 67 वें प्रांत अधिवेशन के लिए बुधवार को पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर विभाग संयोजक नीतीश निक्कू ने कहा कि मां थावे की पावन भूमि गोपालगंज में होने जा रहे अधिवेशन के लिए पूर्णिया पूर्व के सभी अभाविप कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर पोस्टर विमोचन किया और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।
उन्होंने यह भी कहा कि अभाविप कार्यकर्ता सदैव छात्रहित को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक परिसर में सक्रिय रहते हैं, जिसके परिणामस्वरूप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आज विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन के रूप में खड़ा है। जिला संयोजक दीपक चौधरी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अधिवेशन में शामिल होने के लिए तैयार हैं और यह अधिवेशन ऐतिहासिक होने वाला है। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, जिनमें भारत कुमार, निलेश कुमार, रोहित कुमार, राकेश कुमार, विश्वजीत कुमार, कोमल कुमारी, स्वाति प्रिया सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल थीं। पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में अधिवेशन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया।



