PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले के साइबर थाना पुलिस ने 10.50 करोड़ रुपये की ठगी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रूपेश कुमार सालिया (34 वर्ष), पिता सुखदेव प्रसाद साह, निवासी तीनपनिया, थाना कसबा, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ठगी गिरोह को कमीशन पर बैंक खाता उपलब्ध कराता था, जिसके माध्यम से करोड़ों रुपये का लेन-देन किया गया। साइबर थाना की टीम ने उसे आज 05 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।



