पूर्णियाँ: पूर्णियाँ के अमरूद बगान क्षेत्र निवासी पवन कुमार साह ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर बस स्टैंड में कार्यरत बुकर सोनू झा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित के अनुसार, घटना 10 अगस्त की शाम करीब 4 बजे की है, जब वह पूर्व में हुए एक पोस्टर क्षति के मुआवजे को लेकर सोनू झा से बातचीत कर रहा था। यह पोस्टर 22 जुलाई को बस से क्षतिग्रस्त हो गया था। मुआवजे की मांग करना पवन को भारी पड़ गया, क्योंकि बातचीत के दौरान सोनू झा ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज की और भविष्य में जान से मारने की धमकी भी दी। पवन का कहना है कि इस घटना में उन्हें शारीरिक चोटें भी आई हैं। इस घटना के बाद पीड़ित ने सहायक खजांची थाना में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
TAGGED:PURNIA NEWS



