पूर्णिया: Purnia News पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 07 अगस्त 2025 को कुल 3.660 ग्राम स्मैक और नकद 350 रुपये बरामद किए हैं। इस मामले में एक आरोपी रूपेश कुमार महतो (उम्र 20 वर्ष), पिता – अकलु महतो, निवासी तारानगर बालू टोल, वार्ड संख्या 09, थाना कसबा को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा हुआ था और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कसबा पुलिस की यह तत्परता मादक पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान को और मजबूती प्रदान करती है।
TAGGED:PURNIA NEWS



