पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: दुर्गापूजा में सभी कार्य विधि सम्मत करेंगे, ताकि कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो जाए। उक्त बातें रूपौली थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष अभय रंजन ने मोके पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं मेला समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कही। यह बता दें कि थाना क्षेत्र का सबसे भव्य एवं मनोकामनापूर्ण करनेवाली मां दुर्गा का मंदिर इसी थाना क्षेत्र के आझोकोपा में है, इसके अलावा मतेली एवं तीनटंगा नवटोलिया गांव में है। खासकर आझोकोपा दुर्गामंदिर में हमेशा ही भव्य पूजा समारोह एवं मेला का आयोजन होता है।
इसी को लेकर शांति समिति का आयोजन क्षेत्र के सभी लोगों के साथ किया गया। थानाध्यक्ष अभय रंजन ने कहा कि सभी लोग विधिसम्मत ही आयोजन एवं कार्य करेंगे, ताकि कहीं कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो। सीओ शिवानी सुरभि ने कहा कि डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि पूर्व की तरह यहां शांति कायम रहेगी तथा लोग पूजा-पाठ करेंगे। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मो आफताब आलम उर्फ पप्पू खान, मुखिया कैलाश जायसवाल, सरपंच विनोद दिलवर, सूरज जायसवाल, अनिल मंडल सहित दर्जनों की संख्या में जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी मौजूद थे।



