PURNIA NEWS : जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश पर बुधवार को जिला स्तर पर गठित जांच दल ने जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बायसी अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न खुदरा उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई का उद्देश्य किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करना और अवैध भंडारण व कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण करना था।
जांच के दौरान उर्वरक स्टॉक, बिक्री रजिस्टर, मूल्य सूची और लाइसेंस की गहन जांच की गई, साथ ही दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



