आग लगने से नौ परिवार के कई घर जलकर राख,दस लाख से अधिक का नुकसान

PURNIA NEWS, विमल किशोर : अमौर  प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मच्छट्टा पंचायत के वार्ड नंबर 11 मजराही गांव में बीती रात करीब 12.50 बजे अचानक आग लगने से नौ परिवार का कई घर जलकर राख हो गया।जिसमें अनुमानित दस लाख से अधिक की संपति का नुकसान हुआ है।पीड़ित परिवार में सरबुल पिता समसुल, बाकर पिता सोनाई, मन्नान पिता बाकर, नसीमा पति ताजुद्दीन, बिल्किश पति शेखावत, फरजाना पति सुभान, इतवारी पिता इमामुद्दीन, चश्मुद्दीन पिता तोफ़र, समसुल पिता तोफ़र का घर शामिल है। पीड़ित परिवारों ने बताया कि रात में हमलोग खाना खा कर घर में सो गए ।अचानक करीब एक बजे आग की लहर देखने को मिला। जिसके बाद हो हल्ला होने लगा। और आग की लपटें इतनी तेज था कि देखते ही देखते 9 परिवार का घर जल गया।

आग लगी की घटना में घर रखे नगद, गहना, अनाज, बर्तन, कपड़ा,फर्नीचर सामान आदि सब समान आग लगने की इस घटना में घर में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया।जिसमें पहने कपड़े के अलावा कुछ भी नहीं बच सका। वही इसकी सूचना अमौर थाना को दी सूचना पर अमौर थाना से दमकल की एक गाड़ी आई और दमकल गाड़ी और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।वही स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से काफी मस्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।लेकिन जबतक आग पर काबू पाया तबतक 9 परिवार के लगभग दस लाख का संपति जलकर राख हो गया ।जिसमें घर का अनाज,बर्तन, नगद , गहना, जेवर,कागज अन्य का सामान जलकर राख हो गया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon