अररिया में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, तीन ट्रैक्टर जब्त, 3.18 लाख रुपये जुर्माना

अररिया, प्रिंस कुमार : अररिया जिले में अवैध बालू और मिट्टी खनन पर लगाम लगाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को खान निरीक्षक के नेतृत्व में नरपतगंज और फारबिसगंज प्रखंड के बसमतीया, घुरना और सिमराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरसर नदी एवं नहरों के आसपास छापेमारी कर अवैध खनन व परिवहन में संलिप्त तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया। सभी जब्त वाहनों को संबंधित थानों को सुपुर्द कर दिया गया है।

इन मामलों में बिहार खनिज (संशोधन) नियमावली 2024 के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन मालिकों पर मिट्टी व बालू के अवैध खनन और परिवहन के आरोप में शमन शुल्क व खनिज मूल्य मिलाकर कुल 3.18 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी राजस्व की सुरक्षा और नदियों-नहरों के साथ सार्वजनिक ढांचों को नुकसान से बचाने के लिए आगे भी लगातार छापेमारी और कड़ी निगरानी जारी रहेगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon