अवधेश मंडल के सरेंडर के बाद रामबल्लभ पर हमला करने में शामिल चार अज्ञात का पता लगाने में जुटी पुलिस

पूर्णिया: रामबल्लभ मंडल उर्फ भोला मंडल का अपहरण कर जानलेवा हमला करने के आरोप में पूर्व विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल के सरेंडर करने के बाद उसके साथ रामबल्लभ के अपहरण और जानलेवा हमला में शामिल चार अज्ञात का पता लगाने में पुलिस जुट गयी है। धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी ने बताया कि चारो अज्ञात के संबंध में पता लगाने के लिए मानवीय सूत्रों के साथ साथ अन्य विधि से पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द चारों अज्ञात के संबंध में पता लगाकर उसके बिरुद्ध कार्रवाई किया जायेगा।

साथ ही पुलिस इस बात का पता लगाने में भी जुट गई है कि रामबल्लभ मंडल उर्फ भोला मंडल को उठाने में किस वाहन का उपयोग किया गया था। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जरूरत पड़ी तो इस घटना को सुलझाने के लिए जेल में बंद पूर्व प्रमुख अवधेश मंडल को रिमांड पर भी लिया जायेगा। विश्वस्त पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस घटना से संबंधित सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है।

बताते चलें कि बीते 3 जुलाई को बड़हरी पंचायत अंतर्गत कुसहा मिलिक निवासी ढोढ़ाय मंडल के पुत्र रामबल्लभ मंडल को पूर्व प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल एवं चार अज्ञात ने मिलकर रास्ते से उठा उसके ऊपर जानलेवा हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले को लेकर रामबल्लभ मंडल के आवेदन पर भवानीपुर थाना में अवधेश मंडल एवं चार अज्ञात सहित पांच के बिरुद्ध कांड संख्यां 162/25 दर्ज किया गया था। रामबल्लभ मंडल उर्फ भोला मंडल के अपहरण कर उसके ऊपर जानलेवा हमला करने के बाद से पूर्व प्रमुख फरार बने हुए थे। इधर रामबल्लभ मंडल कांड में पूर्व प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल ने पुलिस के बढ़ते दवाब को देखते हुए न्यायालय में सरेंडर कर दिया।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon