सभी डीलर लाभुकों को पूरे वजन से अनाज एवं शत-प्रतिशत ईकेवाईसी करवाएं, ताकि सभी को मुफत अनाज मिल सके- एसडीओ

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : सभी डीलर लाभुकों का पूरे वजन के साथ-साथ शत-प्रतिशत ईकेवाईसी करवाएं, ताकि सभी को अनाज मिल सके । उक्त बातें एसडीओ अनुपम ने डीलरों के साथ बैठक कर निर्देश देते हुए कही । यह बैठक मुख्यालय स्थित फैसलिटी भवन में आयोजन किया गया था । इस बैठक में पांच डीलरों के खिलाफ भी कदम उठाए गए हैं । बैठक करते हुए एसडीओ अनुपम ने सभी डीलरों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी लाभुकों को सही वजन के अनुसार अनाज दें । अनाज भी गुणतत्तापूर्ण होना चाहिए । इसके अलावा अपने-अपने गोदाम को भी दुरूस्त रखें, ताकि उसमें चुहे आदि कीडे-मकोडे से बच सके । इसके अलावा अभी भी बीस प्रतिशत लाभुक ईवाईसी के अभाव में राशन से वंचित हैं । इन बीस प्रतिशत लाभुकों का ईकेवाईसी बहुत जरूरी है ।

इसे अभियान के तहत लें तथा घर-घर जाकर वंचित लाभुकों का ईकेवाईसी करवाएं, ताकि वे वंचित नहीं रह पाएं । इसके अलावा उनके द्वारा बसंतपुर पंचायत के तीन डीलर एवं क्षेत्र के अन्य दो डीलरों द्वारा की जा रही गडबडी की शिकायत पर शो-काउज किया गया है । यह बता दें कि प्रखंड में लगभग 80 डीलर हैं, प्रायः हर डीलर के क्षेत्र में अनेक लाभुकों के ईकेवाईसी नहीं हो पाए हैं, जिससे वे अनाज से वंचित हैं । अभी लगभग दस हजार 200 लाभुक परिवारों को मुफत अनाज मिल रहे हैं । अबतक मात्र 80 प्रतिशत ही लाभुकों के ईकेवाईसी हो पाए हैं । इसलिए शत-प्रतिशत ईकेवाईसी के लिए एसडीओ ने डीलरों के साथ बैठक की थी । सभी डीलरों ने आश्वासन दिया कि वे शत-प्रतिशत ईकेवाईसी कराने का लगातार प्रयास करेंगे । इस अवसर पर प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी अमित पाठक सहित अन्य अधिकारी एवं डीलर मौजूद थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon