Bihar Election 2025: पूर्णिया में मतदान केंद्र पर गड़बड़ी का आरोप, महिलाओं से सिग्नेचर की जगह लिया जा रहा अंगूठे का निशान

पूर्णिया: Bihar Election 2025 पूर्णिया के जनता चौक के पास महानंदा कॉलोनी स्थित बूथ संख्या 62 पर मतदान प्रक्रिया को लेकर महिलाओं ने आपत्ति जताई है। स्थानीय मतदाताओं के अनुसार, मतदान कर्मियों द्वारा महिलाओं से सिग्नेचर के बजाय अंगूठे का निशान लिया जा रहा है। कुछ महिलाओं ने इस पर विरोध दर्ज कराया और कहा कि यह नियमों के विपरीत है। हालांकि, मतदान केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि प्रक्रिया को लेकर कोई अनियमितता नहीं है, फिर भी शिकायत की जांच की जा रही है। फिलहाल मतदान केंद्र पर स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon