PURNIA NEWS, विमल किशोर : अमौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धुरपैली पंचायत में निमार्णाधीन पंचायत सरकार भवन के निर्माण में ग्रामीणों ने अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। तीन करोड़ नौ लाख की लागत बन रहे इस भवन के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है और गुणवत्ता मानक की धज्जिया उडाई जा रही है । पंचायत के मुखिया निषात, मुखिया प्रतिनिधि एकबाल खान व अन्य ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अमौर प्रखंड के पंचायत राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) से की है। ग्रामीणों ने बीपीआरओ से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार धुरपैली पंचायत में आरंभ पंचायत सरकार भवन के निर्माण में कई गंभीर खामियां पाई गई है और निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों का पालन नही किया जा रहा है ।
निर्माण में ईंट, बालू, गिट्टी और सीमेंट का निम्न स्तर का उपयोग किया जा रहा है और सही अनुपात में मिश्रण नहीं किया जा रहा है। वहीं, निर्माण कार्य के दौरान डाले जा रहे कॉलम और बीम की स्थिति भी काफी दयनीय पाई गई। जिसका विरोध ग्रामीणों के द्वारा किया गया है लेकिन संवेदक को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। मामले में पंचायती राज पदाधिकारी नतन कुमारी ने बतया कि धुरपैली पंचायत के मुखिया व ग्रामीणों द्वारा धुरपैली पंचायत में आरंभ पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने की शिकायत मिलि है । उन्होंने विभागीय कनिय अभियंता को स्थल जांच कर जांच प्रतिवेदन कार्यालय को समर्पित करने का आदेश दिया है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर अग्रतर कार्यवाई की जायेगी ।



