पूर्णिया: Purnia News 7 दिसंबर को अमौर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर छपरैली गांव निवासी शेखर विश्वास (पिता शंभू विश्वास) को चोरी के मोबाइल और 2000 रुपये नकद के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज था और अब पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है। अग्रिम कार्रवाई जारी है। अमौर पुलिस की यह तेजी इलाके में अपराधियों के लिए साफ संदेश है – “चोरी करो, जेल भरो।”
TAGGED:PURNIA NEWS



