14 साल से अधूरा पुल, 50 हजार लोग आज भी नाव के सहारे—अमौर में बढ़ता आक्रोश

पूर्णिया, विमल किशोर: अमौर विधानसभा क्षेत्र के सिरसी, खपड़ा, हफनिया, खाड़ी, महिनगांव सहित छह पंचायतों के करीब पचास हजार लोग आज भी जिला और प्रखंड मुख्यालय से जुड़ने के लिए नाव पर निर्भर हैं।

फकीरटोली चौक से खाड़ी हाट को जोड़ने वाली सड़क पर कनकई नदी पर पुल निर्माण वर्ष 2011 में शुरू हुआ था, लेकिन 14 साल बाद भी अधूरा है। बारिश और बाढ़ के समय स्थिति और भयावह हो जाती है—राशन, दवा और जरूरी सामान तक नाव से ढोना पड़ता है, जबकि छोटी–मोटी दुर्घटनाएँ आम बात हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक से लेकर सांसद और मंत्री तक सभी ने आश्वासन तो दिया, लेकिन काम आज तक पूरा नहीं हुआ। मुखिया साबिर आलम, पूर्व मुखिया हिफजूर रहमान, आसिफ, शोएब, इश्तियाक, जावेद, महबूब और अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पुल निर्माण तुरंत पूरा कराने की मांग की है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon