पूर्णिया को हवाई हब बनाने की पहल, सांसद पप्पू यादव ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से की मुलाकात

पूर्णिया: पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र को हवाई संपर्क का मजबूत केंद्र बनाने के उद्देश्य से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने दिल्ली में नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट से नई और स्थायी विमान सेवाओं के विस्तार की मांग रखी।

सांसद ने पूर्णिया–पटना और पूर्णिया–रांची मार्ग पर एटीआर विमानों के नियमित संचालन को शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया तथा इन सेवाओं को उड़ान योजना के तहत शामिल करने की मांग की, ताकि हवाई किराया किफायती रहे और आम लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने पूर्णिया–बागडोगरा–गुवाहाटी रूट को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे सीमांचल, कोसी, उत्तर बंगाल और उत्तर-पूर्व भारत के बीच संपर्क मजबूत होगा।

साथ ही उन्होंने मौजूदा विमान सेवाओं को बिना किसी व्यवधान के जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पूर्णिया भौगोलिक रूप से एक संभावित क्षेत्रीय हब है और यहां से हवाई सेवाओं का विस्तार पूरे क्षेत्र के आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक विकास के लिए आवश्यक है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon