पुलिस की बोलेरो से युवक की मौत के बाद आक्रोश मार्च, RN साव चौक पर घंटों जाम

पूर्णिया: पूर्णिया के महबूब खान टोला निवासी 20 वर्षीय युवक शाहबाज की मौत पुलिस की बोलेरो गाड़ी की चपेट में आने से 18 जुलाई को हो गई। घटना के 72 घंटे बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर रविवार को युवक के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे।

गुस्साए लोगों ने आर एन साव चौक (वीर कुंवर सिंह चौक) पर सड़क जाम कर दिया। यह प्रमुख चौराहा बस स्टैंड, भट्ठा बाजार, समाहरणालय, सिविल कोर्ट और गुलाबबाग लाइन बाजार से आने वाली सड़कों को जोड़ता है। जाम के कारण चारों दिशाओं में दो से तीन किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई।

सूचना पर प्रशासन हरकत में आया। सिविल एसडीओ पार्थ गुप्ता मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों से संवाद कर जाम हटवाने की कोशिश में जुटे रहे। लोग पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon