संतमत सत्संग का वार्षिक अधिवेशन 24-25 दिसम्बर को सौर बाजार में आयोजन

सहरसा, अजय कुमार : महर्षि मेँहीँ ह्रदय धाम, चनदौर सौर बाजार मे 9 से 23 दिसम्बर तक पक्ष ध्यान साधना शिविर व 24-25 को सौर प्रखंड संतमत सत्संग का वार्षिक अधिवेशन का आयोजन होगा।प्रचार प्रसार प्रमुख चन्दन वर्मा ने बताया की महर्षि मेँहीँ ह्रदय धाम चनदौर सौरबजार आश्रम का स्थापना दिवस व सौरबजार प्रखंड संतमत सत्संग का वार्षिक अधिवेशन 24-25 दिसम्बर को बहुत भव्य रूप मे मनाया जायगा। जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। आश्रम मे 9 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक पक्ष ध्यान साधना शिविर चल रहा है। जिसमे बहुत से साधक भाग ले रहे है। अधिवेशन मे वर्तमान आचार्य पुज्यपाद महर्षि चतुरानंद जी महाराज का पदार्पण 23 दिसम्बर को शाम 4 बजे महर्षि मेँहीँ ह्रदय धाम चनदौर सौरबाजार मे होने जा रहा है।

ध्यान साधना शिविर मे सभी साधक को ठहरने व भोजन का अच्छे तरह से प्रबंध किया गया है,ताकि किसी को कोई कठिनाई न हो। अधिवेशन मे बहुत जगह से साधु संत व श्रद्धालूगण पधार रहे है। अधिवेशन मे सत्संग, भजन-कीर्तन, प्रवचन, ग्रन्थ पाठ व सद्गुरु महाप्रसाद का भव्य आयोजन किया गया है। यह सभी कार्यक्रम आश्रम के संस्थापक व व्यवस्थापक स्वामी अनुभवानंद जी महाराज व स्वामी ज्ञानी जी महाराज के सानिध्य मे होने जा रहा है।सौर प्रखंड संतमत सत्संग के पदाधिकारीगण व स्थानीय श्रद्धालुगण बहुत सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon