असमाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जाएगा: एसडीपीओ

सहरसा, अजय कुमार: जहां एक तरफ शारदीय नवरात्र की शुरुआत सोमवार से हो गई। वहीं दूसरी तरफ बख्तियारपुर पुलिस ने भी अपनी चौकसी बढ़ा दी है। रविवार की देर शाम सिमरी बख्तियारपुर पुलिस ने मुख्य बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर व स्टेशन चौक स्थित दुर्गा मंदिर मेला कमेटी व उनके सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने दुर्गा पूजा कमेटी से मंदिर परिसर के साथ साथ पूरे मेला परिसर को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने की अपील की। ताकि मंदिर परिसर के साथ साथ मेला परिसर में होने वाले हर गतिविधयों का निगरानी हो सके।

इसके अलावे पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि बिजली का तार दुरुस्त रखे। ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। वही एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि पूजा के दौरान पंडालों में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रहेगी। अनुमंडल क्षेत्र के हर मंदिर में पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया जायेगा।

सरकार की सभी गाइडलाइन का पालन अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। सरारती तत्वों के लोगों किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का कोई मामला हो तो सर्वप्रथम इसकी सूचना स्थानीय थाना को दे। ताकि समय रहते मामले को हल कर लिया जाएगा। इसके अलावे उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर भी पुलिस की नजर है। इस मौके पर दुर्गा पूजा मेला कमेटी के अध्यक्ष संजय मोदी, मंटू गुप्ता, लक्ष्मण भगत, सोनू केसरी, ओम बाबू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon