Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

Araria: Administration strict on Saraswati Puja, jail for performing puja and playing DJ without license
अररिया

अररिया: सरस्वती पूजा को लेकर प्रशासन सख्त, बिना लाइसेंस पूजा करने और डीजे बजाने पर होगी जेल

By अंग इंडिया न्यूज़
January 22, 2026 2 Min Read
0

प्रिंस कुमार/ अररिया

अररिया/फारबिसगंज। सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुवार को फारबिसगंज थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला और अनुमंडल प्रशासन के आला अधिकारियों ने पूजा समितियों और गणमान्य सदस्यों के साथ मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से विधि संधारण की रूपरेखा तैयार की।

लाइसेंस अनिवार्य, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध
बैठक के दौरान जिलाधिकारी (डीएम) विनोद दूहन और पुलिस अधीक्षक (एसपी) जितेन्द्र कुमार ने स्पष्ट लहजे में कहा कि किसी भी पूजा समिति को बिना लाइसेंस के प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बिना लाइसेंस पूजा करने वालों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही, पूजा पंडालों और विसर्जन जुलूस में डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और क्यूआरटी का गठन
एसपी जितेन्द्र कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि सभी सार्वजनिक स्थानों और प्रमुख पूजा पंडालों में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। किसी भी आपात स्थिति या उपद्रव से निपटने के लिए अनुमंडल स्तर पर ‘क्विक रिस्पांस टीम’ (QRT) का गठन किया गया है, जो पलक झपकते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करेगी।

समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान
बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया। इस पर डीएम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निवारण के निर्देश दिए।

बैठक के बाद डीएम विनोद दूहन ने कहा, “सरस्वती पूजा विद्या और शांति का पर्व है। इसे सामाजिक सौहार्द के साथ मनाएं। सदस्यों के सुझावों के आधार पर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है ताकि पर्व निर्विघ्न संपन्न हो सके।”

बैठक में मौजूद रहे ये अधिकारी इस मौके पर एसडीएम रंजीत कुमार रंजन, एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचलाधिकारी (CO) और अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
ig-purnia-review-meeting-law-order-saraswati-puja
Previous

सरस्वती पूजा को लेकर आईजी पूर्णिया ने की विधि-व्यवस्था समीक्षा बैठक

purnia-commissioner-press-talk-public-hearing-land-record-election-health
Next

जनसुनवाई को लेकर आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल की मीडिया से वार्ता, भूमि अभिलेख, चुनाव व स्वास्थ्य सेवाओं पर दी जानकारी

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved.