अररिया DM और SP ने छठ घाटों का किया निरीक्षण, बैरिकेडिंग और चेंजिंग रूम बनाने के दिए निर्देश

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए, जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। आज अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार द्वारा संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान छठ की पूर्व तैयारी को लेकर सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उनके साथ मौजूद थे।

इन घाटों का किया गया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने नगर परिषद अररिया क्षेत्र अंतर्गत त्रिसुलिया घाट, हरियाली मार्केट नदी किनारे एवं बस स्टैंड स्थित नहर छठ घाट का निरीक्षण किया और तैयारियों को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सुरक्षित और सुविधाजनक व्यवस्था के कड़े निर्देश
छठव्रतियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए, जिलाधिकारी अनिल कुमार द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को कड़े और स्पष्ट निर्देश दिए गए:

सुरक्षा व्यवस्था: चिन्हित गहरे घाटों को तत्काल बैरिकेडिंग कराकर सुरक्षित किया जाए।

पथ निर्माण: छठव्रतियों के आने जाने के लिए रास्ते को दुरुस्त किया जाए ताकि आवागमन में कोई असुविधा न हो।

सुविधाएं: घाट पर व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम (Changing Rooms) का निर्माण सुनिश्चित किया जाए।

साफ़-सफाई: घाटों की साफ़ सफाई के साथ-साथ, चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाए।

रोशनी: व्रतियों की सुविधा के लिए समुचित रोशनी का प्रबंध करने का निर्देश दिया गया।

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अररिया एवं संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। प्रशासन की यह सक्रियता छठ महापर्व के दौरान व्रतियों के लिए सुरक्षित और सुगम माहौल सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon