ARARIA NEWS : वोटर वेरिफिकेशन के नाम पर नागरिकता छीनने का प्रयास किया जा रहा – मांगनी लाल मंडल

ARARIA NEWS, प्रिंस(अन्ना राय) : राजद के प्रदेश अध्यक्ष मांगनी लाल मंडल का रविवार को अररिया जिले के रामपुर में स्वागत किया गया। फुलपरास से पूर्णिया जाते समय उन्होंने यहां रुककर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। देश को बचाने का आह्वान मंडल ने वोटर वेरिफिकेशन को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इसके नाम पर नागरिकता छीनने का प्रयास किया जा रहा है और राजद इसे किसी भी स्थिति में सफल नहीं होने देगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से देश बचाने का आह्वान करते हुए कहा कि इसके लिए मोदी सरकार को हटाना होगा और इंडिया गठबंधन की सरकार बनानी होगी। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया इस कार्यक्रम में राजद नेता अविनाश आनंद ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर राजद प्रखंड महासचिव नौशाद आलम, जिलाध्यक्ष मनीष यादव, वाहिद अंसारी, क्रांति कुंवर और व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित पूर्वे सहित कई नेता मौजूद थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon