ARARIA NEWS : बिहार लोक सेवा आयोग की 71वीं प्रारंभिक परीक्षा कल, अररिया में 23 केंद्रों पर 9,324 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

ARARIA NEWS, प्रिंस(अन्ना राय) : बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 13 सितंबर, 2025 को आयोजित होने वाली 71वीं एकीकृत संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर अररिया जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में सभी केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने पर जोर

जिलाधिकारी ने बताया कि यह परीक्षा 13 सितंबर 2025 (शनिवार) को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी। अररिया जिले में कुल 23 परीक्षा केंद्रों पर 9,324 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे, जिनमें से 16 केंद्र जिला मुख्यालय अररिया में और 7 फारबिसगंज में बनाए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को सफल, स्वच्छ और कदाचारमुक्त बनाने के लिए सभी अधिकारी और पुलिस बल पूरी संवेदनशीलता से अपने कर्तव्यों का पालन करें। अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 9:30 बजे शुरू होगा और 11 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

कड़े सुरक्षा और दिशानिर्देश

जिलाधिकारी ने सभी केंद्राधीक्षकों को आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा। अभ्यर्थियों की प्रवेश द्वार पर ही बारीकी से तलाशी ली जाएगी। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए अलग से व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री और व्हाइटनर, इरेज़र या ब्लेड जैसी कोई भी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं है। यदि कोई अभ्यर्थी कदाचार में लिप्त पाया जाता है, तो उसे इस परीक्षा सहित अगले पांच वर्षों के लिए आयोग की परीक्षाओं से वंचित कर दिया जाएगा। शांतिपूर्ण परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात किए गए हैं। साथ ही, परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने के लिए हर केंद्र पर मोबाइल जैमर लगाए जाएंगे।

कंट्रोल रूम और निषेधाज्ञा लागू

परीक्षा के दिन किसी भी समस्या के लिए जिला नियंत्रण कक्ष (दूरभाष संख्या 06453-222309) कार्यरत रहेगा। अररिया और फारबिसगंज के अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे। भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 144 के तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा भी लागू की गई है। परीक्षा केंद्र (अररिया): प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल अररिया, आजाद एकडमी अररिया, प्लस टू एम.जी.एस. हाई स्कूल अररिया आर.एस., प्लस टू हाई स्कूल अररिया, आदर्श मिडिल स्कूल अररिया आर.एस., आदर्श मिडिल स्कूल अररिया बाजार, अपग्रेडेड मिडिल स्कूल जय प्रकाश नगर अररिया, आदर्श मिडिल स्कूल ककुड़वा अररिया, मिडिल स्कूल हड़ियाबारा अररिया, गर्ल्स मिडिल स्कूल खरहिया बस्ती अररिया, मिडिल स्कूल रजोखर अररिया, अपग्रेड मिडिल स्कूल रहिका टोला साउथ शिवपुरी अररिया, अररिया पब्लिक स्कूल वसियाबाद अररिया, मोहनी देवी मेमोरियल स्कूल अररिया आर.एस., स्कॉटिश पब्लिक स्कूल रजोखर अररिया, स्टार ग्लोबल पब्लिक स्कूल बैजनाथपुर रानीगंज रोड अररिया आर.एस.परीक्षा केंद्र (फारबिसगंज): प्लस टू ली एकेडमी फारबिसगंज, प्लस टू बी.डी.जी. गर्ल्स हाई स्कूल फारबिसगंज, प्लस टू डी.डी.एस. हाई स्कूल फारबिसगंज, आदर्श मिडिल स्कूल ढोलबज्जा फारबिसगंज, थाना मिडिल स्कूल फारबिसगंज, रानी सरस्वती विद्या मंदिर कोशी कॉलोनी हाईव फिल्ड फारबिसगंज, मिथिला पब्लिक स्कूल आर.बी. नगर भद्रेश्वर फारबिसगंज

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon