ARARIA NEWS, प्रिंस(अन्ना राय) : भारतीय जनसंघ के संस्थापक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आज फारबिसगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद ‘मिंटू’, नगर महामंत्री संदीप कुमार, भाजपा नेता प्रवीण कुमार, प्रसन्नजीत चौधरी, गुंजन सिंह, आयुष कुमार, करण सिंह भूमिहार, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप पटेल, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अर्णव सिंह गोलू, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष आदित्य गुप्ता राजा, शिवराम शर्मा, प्रमोद पासवान, बिपिन जायसवाल और अभिनंदन शशि सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी का ‘अंत्योदय’ का सिद्धांत आज भी भाजपा की नीतियों का आधार है, जिसका लक्ष्य समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना है।
ARARIA NEWS : फारबिसगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


