ARARIA NEWS : फारबिसगंज में बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा की कार्यशाला, विधायक विद्यासागर केशरी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : फारबिसगंज में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी कड़ी में सोमवार को विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी के आवास स्थित जनसंपर्क कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू ने की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी प्रमोद चंद्रवंशी, सह प्रभारी नरेश साह, जिला प्रभारी खोखा बाबू, जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वही, इस कार्यशाला में भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को केंद्र व राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने की अपील की।

विधायक मंचन केशरी और नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत करने और हर बूथ जीतने का मंत्र दिया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यों को बूथ स्तर तक पहुंचाकर ही 2025 विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित की जा सकती है। वही, इस कार्यशाला में फारबिसगंज विधायक मंचन केशरी, प्रमोद चंद्रवंशी, भवेश साल, विजय शंकर चौधरी, रजत सिंह, गुंजन सिंह, प्रताप नारायण मंडल, मनोज झा, नरेश शॉव, वीणा देवी, चांदनी सिंह, प्रवीण कुमार, कुंदन पोद्दार, प्रो. गणेश ठाकुर, राजू साह, करण सिंह भूमिहार, नम्रता सिंह सहित अन्य प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon