ARARIA NEWS : एनडीए की सरकार में अपराधियों की खैर नहीं- सांसद प्रदीप सिंह

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : राज्य सरकार अपराध नियंत्रण को लेकर ठोस और प्रभावी कदम उठा रही है। इसी कड़ी में अररिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी विनोद राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया है। राठौड़ पर हत्या, लूट, रंगदारी व अवैध हथियार रखने जैसे कई संगीन मामलों में केस दर्ज थे और वह पुलिस की वांछित सूची में शामिल था। बिगत कुछ महीने पहले विनोद राठौड़ ने अररिया के सांसद प्रदीप सिंह को भी जान से मारने की धमकी दिया था। सांसद ने गिरफ्तारी के बाद जिला पुलिस टीम का धन्यवाद व्यक्त किया एवं कहा कि सरकार अपराध के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर काम कर रही है।

राज्य के नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस विभाग की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष अभियान चलाया और उसे शहर के बाहरी इलाके से दबोच लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विनोद राठौड़ से पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon